मानव जाति की उत्पत्ति (Origin of mankind)
इस बात का कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है कि पहला मानव पृथ्वी पर कब और कहाँ प्रकट हुआ। वास्तव मे मानव की उत्पत्ति रहस्य मे छिपी हुई है। परन्तु 'क्रमविकास के सिद्धांत' (Theory of Evolution) के समर्थक का यह मानना है कि मानव पृथ्वी पर जीवन के क्रमविकास की अंतिम रचना है। मानव विज्ञानी यह मत रखते है कि सबसे पहले मनुष्य के पूर्वज का जन्म पूर्वी अफ्रीका मे विक्टोरिया झील (Victoria Lack) के पूर्वी प्रदेश मे हुआ था। आधुनिक मानव (Homo-Sapians) के पूर्वजों के सबसे पुराने जीवाश्म अफ्रीका के इसी भाग मे पाये जाते हैं। इसी क्षेत्र से आधुनिक मानव का प्रवास हुआ तथा लगभग दस लाख वर्ष पूर्व उसका प्रवेश एशिया, यूरोप तथा भारतीय उप-महाद्वीप मे हुआ।